दहेज का टीवी को मांगने पर मारपीट व गाली गलौच. - CG Sandesh

दहेज का टीवी को मांगने पर मारपीट व गाली गलौच.

सरायपाली थाना अंतर्गत माधोपाली(कुटेला) में दहेज का टीवी को मांगने की बात को लेकर गाली गलौच मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है. चित्रकुमार भोई ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से दहेज की टीवी को मांगने की बात पर उसका भाई राजकुमार भोई उसे मारने की धमकी दे रहा था. जिसपर चित्रकुमार ने अपने भाई को 2000 रू. दिया,  तो उसने 500 रू. वापस किया. इसके बाद 02 मार्च  के रात्रि 11 बजे शिकायतकर्ता चित्रकुमार जब पैसा दे दे मैं तुम्हें टीवी वापस कर दूंगा बोला तो उसके भाई राजकुमार भोई ने गंदी गंदी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट किया. जिससे शिकायतकर्ता के सिर में चोट लगकर खून बहने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें