महलपारा में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

महलपारा में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

पिथौरा पुलिस ने वार्ड नं 09 महलपारा में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति वार्ड नं 09 महलपारा पिथौरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री कर रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम वार्ड नं 09 महलपारा पिथौरा जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम टीकाराम यादव पिता स्व तेजराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नं 09 महलपारा पिथौरा का बताया गया है.  पुलिस में बताया कि आरोपी के घर बाडी से पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1080 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें