पुर्व विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच - CG Sandesh

पुर्व विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच

महासमुंद  थाना अंतर्गत नीलकंठ चौक पुराना रावण भाठा में पुर्व विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. तुला राम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को करीब 09.00 बजे सूर्य प्रताप राजपूत एवं गोलू सब्जी वाला उसके घर के पास आयें और सूर्य प्रताप राजपूत ने उसे पूर्व विवाद झगडा, रिपोर्ट को लेकर आवाज देकर घर से बाहर निकल बोला, जिसपर शिकायतकर्ता तुलाराम अपने घर से बाहर निकला तो उसे सूर्य प्रताप राजपूत गाली देने लगा, और  शाला गोलू के खिलाफ रिपोर्ट कराया था कहकर विवाद करने लगा.  जिसपर शिकायतकर्ता ने गाली गलौज करने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुये, गाली गलौज करते हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, एवं गोलू भी गंदी गंदी गाली देने लगा. गाली गलौच की आवाज सुन कर जब शिकायतकर्ता पत्नी प्रमीला ठाकुर बीच बचाव करने लगी तो उसकी पत्नी को भी अश्लील गालियां देकर  झुमा झटकी करने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें