मोटर सायकल एक्सीडेंट से चालक की मौत पर मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटर सायकल एक्सीडेंट से चालक की मौत पर मामला दर्ज

18 फरवरी को सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बल्दीडीह में मोटर सायकल एक्सीडेंट से चालक की मौत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले में जांच पर पाया गया कि दिनांक 18 फरवरी को संध्या साक्षी प्रीतमलाल मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CX 6056 को चलाते हुए पीछे अंजोर सिंह को बैठाकर ग्राम बल्दीडीह से सांकरा जाते समय घटनास्थल ग्राम बल्दीडीह सडक में गलत रास्ते से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CC 7145 को लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट किया. जिसमे नंदलाल बरिहा चलाते हुए पीछे लोचन बरिहा को बैठाकर सांकरा से बल्दीडीह जा रहा था.  दुर्घटना में दोनो मोटर सायकल में सवार व्यक्तियो को चोंटे आई जिन्हे एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पिथौरा भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान नंदलाल बरिहा की मृत्यु हो गयी. जिसपर पुलिस ने आरोपी मोटर सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279, 304(A) एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें