रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति... - CG Sandesh

रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

सांकरा ओव्हरब्रीज के पास में रोड क्रास करते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने थाना पिथौरा का मर्ग क्रमांक 06/2020 मृतक अभिशेक कुमार पिता रमेश कुमार थाना बसना की मर्ग डायरी प्राप्त हुई जिसका अवलोकन किया गया. जिसमे मृतक अभिशेक कुमार अपने फूंफा जगदीश के घर रहकर पटेल शोरूम में काम करता था, जो अपने घर से निकलकर ओव्हर ब्रिज 353 पर रोड क्रास कर रहा था उसी दौरान कोई अज्ञात वाहन का चालक तेज लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटे लगी. और 112 में उपचार हेतु पिथौरा सीएचसी ले जाया गया था. जहां मृतक की मौत हो गई. जिस पर थाना सांकरा में अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें