पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट, मामला दर्ज

महासमुंद वार्ड नं0 13 पंजाबीपारा में साड़ी बेचने की बात एवं पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट व एक राय होकर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. गायत्री ठाकुर ने पुलिस को बतायी कि उसका पति घुम घुम कर साड़ी बेचने का काम करता है, 1 मार्च को रात्रि 09-00 बजे करीब ग्राम बेमचा में साड़ी बेचने की बात को लेकर एवं पुरानी रंजीश को लेकर उसके पति सरजीत ठाकुर को पड़ोसी मंगल सिंह,  उसका लड़का धीरज और मोनु गंदी गंदी गाली देते हुए, एक राय होकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लोहे जैसे कुछ चीज से मारपीट कर चोंट पहुंचाया. जिससे उसके पति के सिर में चोंट आकर खुन निकल रहा था, जिसके बाद उसके पति के ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें