50 हजार लूटकर 2 बाइक सवार फरार  - CG Sandesh

50 हजार लूटकर 2 बाइक सवार फरार

सरायपाली थाना से मिली जानकारी के अनुसार रिमजी निवासी डिग्री लाल पटेल अपने पत्नी हेमकुवर पटेल और चाची सुनीता पटेल के साथ धान बिक्री का पैसा निकालने कल 2 मार्च को  सहकारी बैंक आए हुए थे. बैंक से पैसा निकालने के बाद वे अघरिया छात्रावास के पास पहुंचे जहाँ  छात्रावास में अपने परिजन से मिलने के बाद वहां से निकले ही थे कि अचानक एक बाइक में हेलमेट पहने और दूसरा आरोपी गमछा लपेटे बिना नम्बर प्लेट के पल्सर बाइक सवार में सवार थे  जो डिग्री लाल के पत्नी के थैले से 50,000 रुपये को लूट कर भाग गए.

प्रार्थी ने सरायपाली पुलिस थाना में आवेदन देकर कार्यवाही करने की मांग की है. जिसपर  पुलिस ने अज्ञात आरोपोयो के खिलाप अपराध दर्ज कर. सहकारी बैंक से लेकर अघरिया छात्रवास तक सीसी टीवी को खंगाल रही है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें