टोनही कहकर मानसिक एवं शारिरीक रूप से प्रताडित करने पर मामला ... - CG Sandesh

टोनही कहकर मानसिक एवं शारिरीक रूप से प्रताडित करने पर मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम तुरेंगा में आंगनबाड़ी सहायक को टोनही कहकर मानसिक एवं शारिरीक रूप से प्रताडित करने का मामला दर्ज किया गया है. देवकी बाई दीवान ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम तुरेंगा थाना पटेवा में रहती है, तुरेंगा के आंगनबाडी में सहायक के पद पर पदस्थ है.

ग्राम के भगवंतीन बाई दीवान के पति मंगलू दीवान काफी बीमार था जिसका कार्तिक पूर्णिमा के समय मौत हो गया था, इसी बात को लेकर मीना दीवान के घर के सामने दिनांक 24 जनवरी 2020 के शाम लगभग 06:20 बजे से लगातार उसे मालती बाई दीवान एवं भगवंतीन बाई दीवान मेरे पति मंगलू का मौत इसके जादू टोना करने से हुई है कहकर प्रताडित कर रहे. जिसके कारण वह मानसिक एवं शारिरीक रूप से तनावग्रस्त हो गई. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 4-LCG के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें