अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात  व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम दर्री पडाव के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. टीकाराम पटेल ने पुलिस को बताया कि 01 मार्च के दरम्यानी रात्रि में वह पेट्रोलिंग वाहन पर पेट्रोलिंग करते हुये पटेवा से वापस टोल प्लाजा ढांक जा रहा था कि दर्री पडाव के पास एनएच 53 पर एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 45 साल की शव रोड में मिली. जिसे किसी अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर भाग गया था, जिसके दाहिने हाथ के भुंजा, सीना में अज्ञात वाहन का चक्का चढाकर भागने के कारण चक्का चढाने का निशान दिख रहा था,  मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें