शराब बनाने का उपकरण के साथ एक गिरफ्तार. - CG Sandesh

शराब बनाने का उपकरण के साथ एक गिरफ्तार.

ग्राम हरनादादर में 30 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब व 01 गैस सिलेन्डर,  01 लोहे का गैस चुल्हा,  शराब बनाने का उपकरण मिट्टी का हण्डा जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर ग्राम हरनादादर में एक व्यक्ति को होली त्यौहार के लिए अधिक मात्रा में देशी महुआ शराब अपने घर में बिक्री हेतु रखने पर गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने आरोपी का नाम  रोहित बघेल पिता स्व. भोलाराम बघेल उम्र 30 वर्ष हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया है. जिसके कब्जे से एक 40 लीटर वाले नीले रंग के ड्रम में 30 लीटर देशी हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमत 3000 रूपये,  01 गैस सिलेन्डर इन्डेन कम्पनी का कीमत 2000 रूपये,  01 लोहे का गैस चुल्हा जिसमें रेगुलेटर पाईप लगा हुआ,  शराब बनाने का उपकरण मिट्टी का हण्डा जिसमें छेद कर पाईप लगभग दो फिट लगा हुआ कीमती 1000 रूपये तथा बिक्री नगदी रकम 350 रूपये कुल कीमती 6,350 रूपये जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें