कार चालक के लापरवाही से पलटी गई कार. - CG Sandesh

कार चालक के लापरवाही से पलटी गई कार.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम टुरीडीह में 28 फरवरी को कार चालक के लापरवाही से कार पलटी गई. जिसमे सवार लोग गंभीर हो गए, जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है. बैसाखू सिदार ने पुलिस को बताया कि वह 27 फरवरी को ग्राम फगुरम थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा मे अपने दोस्त की शादी में गया था, जहां से बरात जाने के लिए आर्टिका कार क्रमांक CG 13 AG 4112 से कांकेर बारात गये थे. जिसके बाद 28 फरवरी को वापस आते समय आर्टिका कार का चालक गौरव मित्तल ने कार लापरवाही से चलाते हुए एन एच 53 रोड तुरेंगा मोड के पास ग्राम टुरीडीह मे डिवाईडर से गाडी को चढा दिया. जिससे कार पलट गई व कार मे सवार अन्य बराती मोहिन्दर कुमार, केसरी बाई एवं नीरा बाई को चोट लगी, जिसे एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें