कार की ठोकर से मोटर सायकल में सवार दो लड़कियां हुई घायल, मामल... - CG Sandesh

कार की ठोकर से मोटर सायकल में सवार दो लड़कियां हुई घायल, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत झलप बस स्टैण्ड के पास कार द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारने से मोटर सायकल सवार दो लड़कियां घायल हो गई जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है. शिकायतकर्ता देवानंद बरिहा ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को शाम करीब 04 बजे झलप बस स्टैण्ड के आगे पिथौरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार क्रमांक CG 04 MV 1463 का चालक तेजी एवं लापरवाही से अपने कार को चलाते हुये ग्राम लखनपुर रोड कि ओर से क्रास कर रही मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रमांक CG 06 GE 1139 को एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटर सायकल में सवार दोनो लडकिया एक्सीडेंट से चोट ग्रस्त हो गई, जिसे हाईवे पेट्रोलिंग झलप द्वारा शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाया गया था. बताया गया कि मोटर सायकल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले मे पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवम 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें