घर के बरामदा से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

घर के बरामदा से मोटर सायकल चोरी

सरायपाली वार्ड नंबर 7 बारीक कालोनी में घर के बरामदा से मोटर सायकल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया है. अभिमन्यु चौधरी ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी  के रात्रि वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 G 6909 पेशन प्रो को बरामदा में रखकर मुख्य दरवाजा में ताला लगाकर रात को भोजन करने के बाद घर अंदर सो गया. इसके बाद सुबह उठकर देखा कि जहां मोटर सायकल को रखा था वहां मोटर सायकल नहीं था. बताया गया कि कोई अज्ञात चोर मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर घुसकर मोटर सायकल कीमती 25000 रू. को चोरी कर ले गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 380 एवं 457 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें