घुम-घुम कर लोगों को सट्टा खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा.  - CG Sandesh

घुम-घुम कर लोगों को सट्टा खिलाने वाले को पुलिस ने पकड़ा.

महासमुंद के  वार्ड नं 14 में सटोरियों को पकड़ा गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि मनहरण लाल ध्रुव अपने घर के सामने वार्ड नं 14,  मोहम्मद जाकिर हुसैन वार्ड में लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का हारजीत का दाव लगवाकर सट्टा पट्टी लिख रहा है. जिसपर पुलिस घटना स्थल पहुंचा जहां पर आरोपी मनहरण लाल ध्रुव अपने घर के सामने घुम घुम कर लोगों से मोबाईल पर रूपये पैसे का दाव लगवाकर डाट पेन से अंकों का सट्टा पट्टी लिख रहा था. जिसे पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकडा. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक नग सट्टा पट्टी,  एक नग डाट पेन,  नगदी रकम जिसमें 500, 200, 100, 50, 20, 10 के नोट एवं 5, 2, 1 के सिक्के जुमला रकम 8880/- रूपये एवं एक नग पुरानी इस्तेमाली मोबाईल कीमती 800 रूपये एवं एक काला रंग का मोबाईल कीमती 500 रूपये, कुल रकम 10180/-रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाये पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें