किस्त की रकम मांगने पहुंचे श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी... - CG Sandesh

किस्त की रकम मांगने पहुंचे श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी के कर्मचारी से हुई मारपीट, मामला दर्ज

श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी के फील्ड आफिसर ने अपने साथ हुए मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर सांकरा थाना में मामला दर्ज करया है. सालिकराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह श्रीराम ट्रांसपोर्ट फायनेंस कंपनी लिमिटेड में बिजनेस एवं पैसा वसूली का काम करता है. जो सांकरा थाना अंतर्गत माटीदरहा के राजेश साहू पिता सखाराम साहू द्वारा प्रधान फैंसी एवं राजू किराना स्टोर्स के नाम से फायनेंस कराये 150000 रूपये (डेढ लाख रूपये) जिसका तीन किस्त का भुगतान नही किया गया था. तथा  जिसके पास लोन का किस्त लेने जाने से गाली गालौच करता था. उसके पास 28 फरवरी 2020 को सुबह फायनेंस का किस्त लेने गया था. और उसे किस्त पटाने के लिये बोला. तब उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर उसके साथ मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें