सड़क किनारे मोटर सायकल खडी कर सो रहा था चालक, जेब से चाबी निक... - CG Sandesh

सड़क किनारे मोटर सायकल खडी कर सो रहा था चालक, जेब से चाबी निकाल मोटरसायकल चुरा ले गए चोर.

महासमुंद थाना अंतर्गत नयापारा में खडी कर लाक की गई मोटर सायकल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार भगवानी अपनी सुपर स्प्लेण्डर क्रमांक CG 06 GF 8054 से 20 फरवरी  को दिन में अपने छोटी बहन के घर ग्राम कलई थाना आरंग गया था और मेल मुलाकात कर उक्त्‍ मोटर सायकल से वापस अपने घर महासमुंद नयापारा माल धक्का रास्ते से जा रहा था. तभी भगवानी को मयूरी आटो रिक्शा शोरूम के सामने रात्रि 08:30 बजे स्वास्थ्य खराब लगा तो वह मयूरी शोरूम के सामने उक्त्‍ मोटर सायकल को रोड किनारे खडी कर मोटर सायकल को लाक कर, चाबी को निकालकर रोड किनारे सो गया. इसके करीब एक घंटा बाद रात्रि करीबन 09:30 बजे जब उसकी नींद खुला तो देखा कि उसकी मोटर सायकल कीमती करीबन 18000/- रूपये वहां नहीं था. जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल को उसके  पास से चाबी लेकर चोरी कर ले गया. मामले में  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें