50 रूपये को वापस करो कहकर गाली गलौच, मारपीट - CG Sandesh

50 रूपये को वापस करो कहकर गाली गलौच, मारपीट

महासमुंद के शास्त्री चौक में गैस चुल्हा का ज्यादा पैसा लिये हो 50  रूपये को वापस करो कहकर गाली गलौच, मारपीट, तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. ताराचंद साहू पिता नोहर लाल साहू ने पुलिस को बताया कि वह महासमुंद में रहकर बिजली सामान पंखा, कूलर, गैस चुल्हा, मिक्सी आदि रिपेयरिंग का काम करता है.  जहाँ उसने कुछ दिन पहले ताराचंद साहू पिता स्व. मुनिम साहू के घर का गैस चुल्हा को रिपेयरिंग किया था.

ताराचंद साहू पिता नोहर लाल साहू ने बताया कि उसमे सामान एवं रिपेयरिंग चार्ज सहित कुल 450/- रूपये का खर्च आया था. 27 फरवरी  को शाम 07:30 बजे ताराचंद साहू पिता स्व. मुनिम साहू रिपेयरिंग दुकान में आया गैस चुल्हा को बनाने में ज्यादा पैसा लिये हो कहकर 50 रूपये को वापस मांगने लगा जिसपर ताराचंद साहू पिता नोहर लाल साहू ने सही रेट लगाया हूं बोलकर पैसा नहीं दिया तो इस बात पर उसके साथ गंदी गंदी गाली गलौच कर डण्डा से दुकान के मारकर दुकान के सामानों की तोडफोड़ की गई.  और जान से मारने की धमकी दी गई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 327 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें