सांकरा के ढाबा में 20 पौवा अग्रेंजी गोवा शराब जप्त - CG Sandesh

सांकरा के ढाबा में 20 पौवा अग्रेंजी गोवा शराब जप्त

सांकरा पुलिस ने  आरियन ढाबा में 20 पौवा अग्रेंजी गोवा शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 27 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एनएच 53 रोड में आरियन ढाबा में बिक्री करने के लिए शराब रखा गया है.

जिसपर पुलिस आरियन ढाबा सांकरा गये जहां ढाबा संचालक योगेश नायक पिता घासीराम नायक उम्र 35 वर्ष से पुछताछ करने पर पास में रखे एक सफेद प्लास्टिक झोला में अग्रेंजी शराब होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 20 पौवा अग्रेंजी गोवा शराब कीमती 1600 रूपये को जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें