ग्राम बैतारी में भारतमाता वाहिनी के सदस्यों ने पकड़ी अवैध शरा... - CG Sandesh

ग्राम बैतारी में भारतमाता वाहिनी के सदस्यों ने पकड़ी अवैध शराब

सरायपाली पुलिस ने 27 फरवरी को ग्राम बैतारी में 13 पौवा देशी प्लेन शराब पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि ग्राम बैतारी के भारतमाता वाहिनी के सदस्यों द्वारा फोन से सूचना मिला कि रामेश्वर यादव पिता जोगुराम यादव निवासी बैतारी का एक सफेद कपडा के थैला में शराब लेकर बेचने के लिये ले जा रहा था. जिसे भारतमाता वाहिनी के सदस्यों द्वारा पकडकर रखा गया है.

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंचकर देखा कि महिला समिति के सदस्यों द्वारा रामेश्वर यादव को बैठा कर रखे थे आरोपी के पास से एक सफेद कपडा के थैला के अंदर रखे हुये 13 पौवा देशी प्लेन मसाला शराब कीमत 910 रूपया मिला. जिसे जप्त कर आरोपी रामेश्वर यादव के विरुद्ध 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें