बीच बचाव करने गये व्यक्ति को तु कौन होता है कहकर मारपीट. - CG Sandesh

बीच बचाव करने गये व्यक्ति को तु कौन होता है कहकर मारपीट.

बागबाहरा के लालपुर में बीच बचाव करने गये व्यक्ति को तु कौन होता है कहकर जान से मारने की धमकी, गाली गलौच व मारपीट करने से मामला दर्ज किया गया है. विजय सिंग ने पुलिस को बताया कि 26 फरवरी के रात्री वह शादी में शामिल होने नायक भवन लालपुर गया था. जहाँ रात्रि करीबन 11:00 बजे मडवा डांस के समय लालु नायक व गोपाल यादव किसी बात पर आपस में लडाई झगडा हो रहे थे. जिसे विजय सिंग द्वारा बीच बचाव करने पर, तु कौन होता है बीच मे आने वाले कहकर गंदी गंदी गाली गालौच कर जान सहित मारने की धमकी दिया गया.  और लालु नायक, विशाल यादव, गोपाल यादव द्वारा उसे खून निकलते तक मारपीट किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें