झिलमिला चौक से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त - CG Sandesh

झिलमिला चौक से 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने झिलमिला चौक में 18 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी 2020 को मुखबीर की सुचना पर झिलमिला चौक पहुंचकर मुखबीर के बताये अनुसार जगह में घेराबंदी किया गया. जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ा गया. पुलिस ने पकडे गए आरोपी का नाम मोहसीन खान उम्र 24 वर्ष, वार्ड क्रमांक 07, बैदपाली रोड़ ताजनगर झिलमिला, थाना सरायपाली का निवासी बताया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक बोरा के अंदर एक सफेद रंग की 20 लीटर वाली जरीकेन में भरी कुल 18 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रूपये का रखा मिला. जिसे जप्त कर आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें