शराब कम पिया कर समझाने पर की मारपीट - CG Sandesh

शराब कम पिया कर समझाने पर की मारपीट

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सावित्रीपुर में शराब कम पियो कहने पर नाराज होकर गाली गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता हेमंतलाल कुर्रे ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी 2020 को सुबह करीबन 11 बजे जब वह अपने घर के पास अपने बडे पिताजी के लडका भोला कुर्रे को शराब कम पिया कर कहकर समझा रहा था, कि तब वह नाराज होकर हेंमतलाल को गंदी गालियां देते हुए धक्का मुक्की करने लगा. जिसे मना किया तो पास में रखे डंडा को उठाकर तुझे जान से मार दूंगा कहकर भोला हेमंत पर वार कर दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें