अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम परसकोल संस्कार स्कूल के सामने अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक 21 नवंबर 2019 को रात्री मोटर सायकल सीजी 06 जीके 3042 से देव किराना स्टोर परसकोल से वापस शंकरपुर जाते समय संस्कार स्कूल के सामने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने गया. जिसे डायल 112 वाहन द्वारा सीएचसी बसना मे भर्ती कराया गया, फिर रिफर होने पर रायपुर मेकाहारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान अश्वनी कुमार सेठ पिता जयदेव सेठ उम्र 25 साल निवासी शंकरपुर की मौत हो गई. मामले मे  पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि0 का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें