दादागिरी करते हो कहकर मारपीट - CG Sandesh

दादागिरी करते हो कहकर मारपीट

पदमपुर वार्ड नंबर 06 निवासी दैतारी साहू ने बसना थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बतया है कि 21 फरवरी को वह अपने दोस्त निकेश कुमार साहू की गाडी OD 17 N 2006 में अपने दोस्त भोजराज प्रधान,  विरेन्द्र नायक,  सहदेव भोई व  नरेश नायक के साथ ग्राम सपोस थाना सांकरा विरेन्द्र नायक के भाई की शादी में दोपहर करीब 11.30 बजे गाडी मे बैठकर निकला था.

इसके बाद वे शादी में शरीक होकर वापस पदमपुर जाने के लिए शाम को करीब 04.30 बजे ग्राम सपोस से निकले थे कि बसना वीरनारायण चौक करीब 05.30 बजे उनकी गाड़ी को एक मोटर सायकल वाला सामने से कट मारा, जिससे उनकी  गाडी लडखडा तब उन्होंने उस उस मोटर सायकल वाले को विनायक राईस मील के पास करीब 05.40 बजे रोककर समझा रहे थे. उसी समय वहां के किराना दुकान वाला एक व्यक्ति आया और तुम उडिसा वाले छत्तीसगढ मे आकर दादागिरी करते हो कहकर वहां पडे बांस के डण्डे को उठाकर अश्लील गाली गलौच करने लगा और मारपीट करने लगा. मारपीट करने वाले नाम नरेन्द्र साहू बताया गया है, जिसपर पुलिस ने धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC कायम किया है.  


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें