सायकल कहां है पूछने पर मारपीट.  - CG Sandesh

सायकल कहां है पूछने पर मारपीट.

वार्ड नं 07 कर्रापारा बागबाहरा निवासी प्रीतम  ने बागबाहरा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि  21 फरवरी 2020 को शाम 06:00 बजे घर में उसकी लडकी ने बतया कि उसकी सायकल को संतु ताण्डी ने ले गया है जो अब तक वापस नही लाया है,  जिसपर प्रीतम करीबन 7:30 बजे को संतु ताण्डी को अपने घर के सामने बोला कि मेरी लडकी का सायकल ले गये हो कहां है,  जिसपर संतु ताण्डी मैं सायकल को वापस कर दिया हूं और कहां से सायकल दूंगा कहकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते पत्थर से मारकर प्रीतम को चोट पहुंचाया एवं जान से मारने की धमकी दिया. वहीं झगडा को देख कर संतु ताण्डी के मम्मी मानकी भी वहां आ गयी और मेरे लडके के साथ झगडा कर रहे हो कहकर प्रीतम की पत्नी लक्ष्मी यादव को डण्डा एवं हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे उसे भी चोट आयी है. मामले में पुलिस ने संतु ताण्डी व  मानकी ताण्डी  पर 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC का अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें