दुकान के सामने फटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट - CG Sandesh

दुकान के सामने फटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम खट्टी में दुकान के सामने फटाखा फोड़ने से मना करने पर मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. रमेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि 20 फरवरी  को उसके दुकान में सुबह करीबन 10.30 बजे पडोसी जानेन्द्र दास आकर दुकान के सामने फटाका फोडने लगा, जिसे रमेश शर्मा द्वारा मेरे दुकान के सामने फटाका मत फोडो कहकर मना किया तो तुम कौन होते हो मना करने वाले कहकर गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा तथा दुकान के तराजु को फेंक दिया. जिसे मना करने पर तुझे जान से मार डालुंगा कहकर धमकी दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें