मेरा लडका तेरी लडकी को भगा कर ले गया है कहकर वाद विवाद करते ... - CG Sandesh

मेरा लडका तेरी लडकी को भगा कर ले गया है कहकर वाद विवाद करते हुए मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पदरडीह में मेरा लडका तेरी लडकी को भगा कर ले गया है कहकर वाद विवाद करते हुए मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज करया गया है. शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बतया कि 20 दिन पहले उसकी लडकी बिना बताये कहीं चली गई है, जिसपर बसना में संदेह के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई.  

जिसपर गांव के एक युवक से पुलिस द्वारा पुछताछ की जा रही थी तब उस युवक की माँ ने शिकायतकर्ता महिला से गाली गलौच करनी शुरू कर दी. और 20 फरवरी की सुबह करीब 07.30 बजे जब वह अपने घर के लिए पानी भरने बोरिंग गई थी उसी समय उसके साथ मारपीट और गाली गलौच की गई. जिससे पीड़ित महिला को चोंटे आई है. मामले मे पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294, 323 एवं 34 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें