ट्रेक्टर चालक ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

ट्रेक्टर चालक ने मोटर सायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

17 फरवरी को बसना थाना अंतर्गत ग्राम तरेकेल व ग्राम गौरादादर के बीच मोटर सायकल को ट्रेक्टर चालक ने पीछे से ठोकर मारकर एक्सींडेट दिया. जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को बद्रीका प्रसाद चौधरी अपनी मोटर सायकल स्प्लेंडर सीजी 06 पीए 5066 में ग्राम लिमदरहा साप्ताहिक बाजार सब्जी खरीदने गया था, वहां सब्जी खरीदकर घर ग्राम बिजराभांटा आ रहा था करीबन शाम 06.00 बजे ग्राम बिजराभांटा आते समय तरेकेल व ग्राम गौरादादर के बीच पीछे तरफ से बिना नंबर का ट्रेक्टर व ट्राली का चालक अपने ट्रेक्टर को तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर बद्रिका प्रसाद के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारा, जिससे बद्रिका प्रसाद मोटर सायकल से नीचे गिर गया. जिससे बद्रीका प्रसाद को चोट आई व मोटर सायकल का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें