साहू ढाबा के पास 12 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

साहू ढाबा के पास 12 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

बसना पुलिस ने साहू ढाबा के पास 12 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 20 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि अग्रसेन भवन के पास साहू ढाबा वाले अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते अपने ढाबा में शराब रखा है.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस बसना के साहू ढाबा के पास पहुंचकर ढाबा मे उपस्थित व्यक्ति को तलब कर उनका नाम पता पूछा. जिसने अपना नाम ज्ञानचंद साहू पिता शिवधारी लाल साहू उम्र 58 साल आदर्श नगर बसना का होना बताया. पुलिस ने बताया कि ज्ञानचंद साहू के कब्जे से थैला में रखा 12 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल 2.160 लीटर कीमती 960/- रू को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें