पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम कसडोल में पुरानी रंजीश को लेकर मारपीट व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. शिकायतकर्ता थबीर मेहेर ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी 2020 को वह अपनी पत्नी बासंती मेहेर को डिलवरी हेतु अपने चाचा जयलाल के बुलेरो में लेकर निकला था कि गांव के बीच बस्ती के पास गांव के सुरेश मेहेर, मधु मेहेर, जधु मेहेर व सुदाम मेहेर ने उनकी गाडी को रोककर पुरानी रंजीश को लेकर उनके साथ गंदी-गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगे. जिससे शिकायतकर्ता को चोट लगी एवं मामले में जब बीच बचाव करने शिकायतकर्ता की पत्नी आयी तो उसके साथ भी मारपीट किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 341 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें