शराब पिलाने की व्यवस्था करवाने वालों पर मामला दर्ज - CG Sandesh

शराब पिलाने की व्यवस्था करवाने वालों पर मामला दर्ज

पटेवा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर शराब पिलाने की व्यवस्था करवाने वालों पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी 2020 को कृष्णा यादव शराब पीने के लिये पानी गिलास शराब मुहैया करा रहा था. जहाँ पुलिस ने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया इस दौरान शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी कृष्णा यादव पकडा गया. जिसके कब्जे से 03 खाली शीशी, 03 डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रहा जप्त कर लिया गया.

इसी तरह पटेवा बिहारी ढाबा झलप के पास शराब मुहैया कराने की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस वालो को देखकर शराब पीने वाले भाग गये तथा आरोपी राहुल प्रसाद पकडा गया. जिसके कब्जे से 02 खाली शीशी, 02 डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही थी जिसे जप्त कर लिया गया.

जबकि महासमुंद पुलिस ने शराब पिलाने की व्यवस्था करवाते हुए दुर्गेश गुप्ता पिता स्व. छेदीलाल गुप्ता उम्र 38 साल महामाया पारा,  महासमुंद का रहने वाला आरोपी के पास से एक देशी प्लेन शराब कीमती 35 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर लिया है.

तथा अमरेश कुमार पिता स्व देवकुमार प्रसाद उम्र 23 साल वार्ड नं 05 नयापारा, महासमुंद का रहने वाला बताया आरोपी अमरेश के पास से एक देशी प्लेन शराब कीमती 50 रूपये एवं एक प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास को जप्त कर लिया है.

मामले में चारों आरोपी का कृत्य धारा 36 (च) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें