अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, शराब में मिलावट करने की आ... - CG Sandesh

अवैध शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, शराब में मिलावट करने की आशंका, जाँच के बाद होगा खुलाशा.

महासमुंद जिले में अगर आप शराब खरीद रहें है तो सावधान होकर शराब खरीदें क्योंकि जिले में माहभर के भीतर दूसरी बार नकली शराब मिलने की खबर है. इसके पहले महासमुंद पुलिस ने जिन नकली शराब बनाने वालों को पकड़ा है. उनमे शराब दुकान के दो प्लेसमेंट कर्मचारी भी शामिल थे.

महासमुंद के बाद अब बसना पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जीन पर मिलावट करने व नकली शराब बनाने का संदेह है, ये आरोपी बसना नगर के टिकरापारा में किराए के कमरे में रहकर वहां अवैध शराब का भण्डारण कर रखे थे. मौके पर से पुलिस 451 पौवा शराब के साथ शराब से संबंधित सामान और उपकरण बरामद किया है. जिसमे खाली बोलत और ढक्कन भी शामिल है. जिससे इनके नकली शराब के धंधे में संलिप्त होने की आशंका भी जाहिर होती है.

गौरतलब है कि आबकारी विभाग के शराब दुकान में लगातार मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायत लोग कर रहे है. पूर्व में नकली शराब के प्रकरण में पकड़ाए आरोपी प्लेसमेंट कर्मचारी होने की वजह से शासकीय शराब दुकानों से लोगों को नकली शराब मिलने का भय है जो कि उनके लिए हानिकारक भी हो सकता है.

वहीं इस मामले में इनका बसना शराब दुकान के किसी कर्मचारी से मिलीभगत होने की बात अब तक सामने नहीं आई है, पुलिस का कहना है कि मामले का खुलाशा करके अवैध कारोबार के जुड़े सारे लोगों को पकड़ा जायेगा.

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में गिरफ्तार हुए दो आरोपी बिहार के कर्मा गांव के है, जो कि सुनील अहूजा के यहाँ टिकरापारा बसना में किराए में रह रहे थे, जहाँ भारी मात्रा में अवैध शराब को जमा कर रखे थे. पुलिस ने बताया कि दोनो आरोपी राजीव गुप्ता पिता कृष्ण नंदन व अवधेश राम पिता कांशी राम को कल टिकरापारा के घर से गिरफ्तार किया गया है और न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

फिलहाल अवैध शराब से सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया है. शराब में सिर्फ पानी ही मिलाया जा रहा था या केमिकल का भी इस्तेमाल किया जा रहा था इसका खुलाशा जाँच के बाद किया जायेगा. फिलहाल आरोपियों पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें