शराब पीकर मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

शराब पीकर मारी ठोकर, मामला दर्ज

16 फरवरी को बेलसोंडा रेल्वे क्रासिंग बजरंग बली मंदिर के सामने एक मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 7757 का चालक अत्यधिक शराब पीये हुए हालत में उपेक्षापूर्वक अपनी मोटर सायकल को NH53 में घोडारी की ओर से महासमुंद तरफ जाते समय एक वेन इको क्रमांक CG 04 MM 7674 को रांग साईड जाकर सामने ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि आरोपी मोटर सायकल क्रमांक CG06GG7757 के चालक गणेश निषाद उम्र 32 वर्ष अत्यधिक शराब पीये हुए हालत में मदहोश खडा था जिसे तत्काल जिला अस्पताल जरिये डायल 112 लायन-01 के द्वारा ईलाज एवं मुलाहिजा हेतु भेजा गया. व आरोपी के कृत्य से अपराध धारा 279-IPC, 185-MOT का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें