ऊधारी में दिए पैसे वापस मांगने पर मारपीट - CG Sandesh

ऊधारी में दिए पैसे वापस मांगने पर मारपीट

सीताराम चौहान पिता गनपत चौहान से सरायपाली थाना में शिकायत करते हुए बताया है कि पूर्व में गांव के रवि को अपने बैंक के खाता से निकालकर ऊधारी में 30000रू. दिया था जिसे 16 फरवरी को 09 बजे रात्रि में ऊधारी पैसा में से 2000 रू. रवि के घर मांगने जाने पर रवि पैसा नहीं दूंगा मेरा क्या कर लेगा बोला तथा उसके पास खड़े विनोद, मनोज ,रति के साथ एकराय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं टंगिया से सीताराम चौहान के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया. जिसके बाद मारपीट की सूचना डायल 112 को दी जिसपर 112 वाले आकर तत्काल उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली लाये जहां उसका ईलाज कराये. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रति चौहान , मनोज चौहान , रवि चौहान , विनोद चौहान पर धारा 34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें