दुर्घटना के बाद जेब में रखे 49 हजार गायब.  - CG Sandesh

दुर्घटना के बाद जेब में रखे 49 हजार गायब.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम बरभांठा में रतिराम खुटे 22 जनवरी को गांव के छबि ध्रुव  के साथ  सरपंच प्रत्याशी हीरू के ब्यारा में पार्टी होने पर ब्यारा गया जहां किशन कुर्रे, योगेश बंजारे तथा रतिराम खुटे बैठकर शराब पीये, मछली खाये व, खाने के बाद योगेश के बोलने से उसके मो0सा0 क्रमांक CG 06 GM 7254 में झलप किसी से पैसा लेने गए.  मो0सा0 को योगेश बंजारे चला रहा था कि झलप में शराब लिये तथा वापस आते समय गाडी को योगेश बंजारे तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाया तथा छिलपावन बिजली आफिस के पास गिरा दिया. जिससे रतिराम खूटे तथा किशन कुर्रे दोनो गिर गये जिससे रतिराम के सिर में चोट आया और बेहोश हो गया. और उसके जेब में रखे 49,000 रू0 को कोई ले गया या गुम गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 क्रमांक CG 06 GM 7254 का चालक योगेश बंजारे पर अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें