गुटका खरीद कर वापस आने पर मोटर सायकल हुई गायब.  - CG Sandesh

गुटका खरीद कर वापस आने पर मोटर सायकल हुई गायब.

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला के पास ठेला से गुटका खरीद कर वापस आने के बाद एक व्यक्ति का मोटर सायकल गायब हो गया जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया है. रमेश कुमार टण्डन ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी को दोपहर 03.00 बजे वह अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 2043 में अपनी बडी बहन सोना कुर्रे के यहां ग्राम गुदगुदा गया था. वहां से वापस लौटते समय शाम करीब 05.30 बजे अछोला के शराब भठ्ठी जाने मोड के पास रोड में अपनी मोटर सायकल खडी कर चखना सेंटर ठेला के पास गुटका खरीद कर वापस मोटर सायकल के पास आया देखा तो कि वहां उसका मोटर सायकल वहां पर नही था.

बताया गया कि मोटर सायकल के डिक्की में गाडी के ओरिजनल पेपर,  ग्रामीण बैंक का पासबुक,  आधार कार्ड, स्टेट बैंक का पासबुक तथा मृत्यु प्रमाण पत्र, व जमीन का पट्टा जैसे जरुरी कागजात भी थे जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है. मामले में  पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें