बोलेरो की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर - CG Sandesh

बोलेरो की ठोकर से मोटर सायकल चालक गंभीर

सरायपाली फारेस्ट रेस्ट हाऊस के पास बोलेरो द्वारा मोटर सायकल चालक को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को दुष्यंत भोई का एक बोलेरो वाहन के साथ फारेस्ट रेस्ट हाऊस के पास एक्सीडेंट हो गया, जिसे मौके पर चोट लगने से अस्पताल लाया गया. और  दुष्यंत भोई के सिर, हाथ ,पैर में काफी गंभीर चोट लगने के कारण उसे  ईलाज हेतु बरगढ ले जाना पड़ा. बताया गया कि बोलेरो क्र. CG 06 GE 9876 का चालक विकाश रंजन द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से दुष्यंत भोई को चोट लगा है. जिसपर  पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें