11 वीं छात्रा से एक युवक ने की सरेआम बदसलूकी,  रिपोर्ट दर्ज - CG Sandesh

11 वीं छात्रा से एक युवक ने की सरेआम बदसलूकी, रिपोर्ट दर्ज

सरायपाली. नगर के मुख्य मार्ग पर बस स्टैण्ड के पास स्कूल पढ़ने जा रही एक 11 वीं की छात्रा के साथ इस्लाम मोहल्ला के एक युवक ने सरेआम रास्ता रोक कर छेड़छाड़ कर मारपीट किया. पुलिस ने प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 341,354 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह 9.30 बजे पीड़िता पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी. वह बस स्टैण्ड के पास संध्या भोजनालय के पास पहुँची थी, तभी नगर के वार्ड क्रमांक 6 इस्लाम मोहल्ला के एक युवक शाहबाज खान ने उसका रास्ता रोक कर मुझसे बात क्यों नहीं करती है कह कर बेईज्जत करने की नीयत से हाथ-बाँह पकड़ा और पीड़िता द्वारा विरोध करने पर उसे सड़क पर ही घसीटा एवं मार-पीट करने लगा. घटना के बाद से युवक फरार हो गया. पुलिस द्वारा अपराध कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही है.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें