किराना दुकान के सामने से मोटर सायकल गायब - CG Sandesh

किराना दुकान के सामने से मोटर सायकल गायब

तुमगांव  थाना अंतर्गत सिरपुर बाजार चौक कमल टावरी के किराना दुकान के सामने से मोटर सायकल गायब होने पर मामला दर्ज करया गया है. पंचूराम धु्रव ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को वह अपने घर से किराना सामान खरीदने हेतु अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GK 1168 बजाज प्लेटिना में सिरपुर बाजार चौक के कमल टावरी किराना दुकान में करीब 03.30 बजे दोपहर पहुंचकर मोटर सायकल को बंद कर मोटर सायकल दुकान के सामने खडा कर कमल टावरी के दुकान से अपने सामान खरीदने लगा, और इस दौरान वह  मोटर सायकल से चाबी निकालना भूल गया.  सामान खरीद कर करीब 10 मिनट के बाद बाहर आकर देखा तो जहां पर अपनी मोटर सायकल को खडा किया था वहां पर उसकी मोटर सायकल नहीं मिला. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चौर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें