यहां पर दुकान क्यों खोल रहा है कहकर मारपीट - CG Sandesh

यहां पर दुकान क्यों खोल रहा है कहकर मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम सोनासिल्ली डिपरापारा में यहां पर दुकान क्यों खोल रहा है कहकर डंडे से मारपीट गाली गलौच व जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. बताया गया कि ग्राम सोनासिल्ली डिपरापारा में 14 फरवरी को शाम करीब 4/00 बजे शिव कुमार दिवान जो अपने मु बोले चाचा के घर के पास बगल रोड में ब्रायलर मुर्गा दुकान को खोलकर मुर्गा को दुकान तरफ ले जा रहा था. उसी समय गांव का रूपलाल यादव यहां पर दुकान क्यों खोल रहा है कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ में डण्डा लेकर अपने लड़के किशन यादव के साथ ब्रायलर दुकान के पास आकर शिव कुमार को किशन यादव ने गला पकड़ा तथा रूपलाल यादव ने हाथ में रखे डण्डे से शिव कुमार को दाहिन पैर की घुटना तथा बायें हाथ कलाई में मारपीट किया. जिसे देखकर हिराधर सिंह ठाकुर बीच बचाव करने गया तो तू बीच में क्यों आ रहा है कहकर उससे  भी गाली गलौज कर मारपीट किया गया. जिसपर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें