अवैध परिवहन करते हुए 25 पेटी शराब जप्त - CG Sandesh

अवैध परिवहन करते हुए 25 पेटी शराब जप्त

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम तेलीबांधा में कार से अवैध शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर ग्राम तेलीबांधा में हितेश साहू नाम के व्यक्ति को ग्रे रंग के कार मे अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा गया.

सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम तेलीबांधा रेलवे पुल के पास दबिश दिया, जहाँ एनएच 353 मेन रोड की ओर से ग्राम तेलीबांधा की ओर आ रही एक ग्रे रंग का कार क्रमांक CG 04 LV 8558 आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया.

जिसमे पुलिस ने आरोपी को अवैध शराब परिवहन करते हुए आरोपी हितेश साहू पिता स्व0 मन्नू लाल साहू उम्र 29 साल तेलीबांधा के कब्जे से भुरे रंग के 24 कार्टून प्रत्येक कार्टून मे 48 पौवा एवं एक भुरे रंग के कार्टून में 25 पौवा कुल 1,177 पौवा 555 गोल्ड व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत चार लाख,  पाया गया जिसे एवं आरोपी का मोबाइल एवं नगदी रकम 750 रूपये कुल जुमला 4,82,255/- रूपये का जप्त कर आरोपी पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें