घर के सामने वाले गली से मोटर सायकल चोरी - CG Sandesh

घर के सामने वाले गली से मोटर सायकल चोरी

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बिन्द्रावन में घर के सामने वाले गली से मोटर सायकल चोरी होने का मामला दर्ज किया गया है. रामेश्वर पटेल ने पुलिस को बताया कि उसका लड़का 11 फरवरी को ग्राम नर्रा से करीब 09 बजे रात्रि ग्राम बिन्द्रावन के दीगम्बर देवांगन को छोड़ने उसके घर ग्राम बिन्द्रावन आया था. रा‍त्रि करीबन 10 बजे दीगम्बर देवांगन के घर के सामने गली में मोटर सायकल को खड़ी कर घर के अंदर गया, इसके लगभग 10-15 मिनट बाद घर से बाहर निकला तो देखा कि जहां पर मोटर सायकल को खड़ा किया था वहां पर मोटर सायकल नही था. जिसे आसपास खोजबीन किये जाने पर भी मोटर सायकल कही नही मिला. मामले में अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध धारा 379 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें