अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत, मामला दर्ज.

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बैतारी में अज्ञात वाहन के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक संदीप सोना 13 फरवरी को अपने मोटर सायकल से सरायपाली आ रहा था, जिसे अज्ञात वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे संदीप सोना को काफी चोट लगने से बेहोश हो गया. और 108 के माध्यम से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर लाया गया. जहाँ  डॉक्टर द्वारा संदीप सोना को मृत घोषित किया गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें