मोटरसायकल सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटरसायकल सायकल चालक की मौत पर मामला दर्ज

बसना रेमड़ा मोड़ के पास गड्डे में गिरने से मोटरसायकल सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतक विमलेश उर्फ विमल सिंग पिता जगतपाल सिंग उम्र 23 वर्ष थाना घाटमपुर उ0प्र0 अपने मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक UP 78 DJ 6063 में 17 दिसंबर 2019 को समय करीबन 12:00 बजे एनएच 53 रोड रेमड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर 15 फिट दूर गड्डे में गिर गया जिससे उसके सिर माथे में चोंट आयी व अचेत अवस्था में सीएचसी बसना में ईलाज हेतु भर्ती किया गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मृतक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें