महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 6 जिलों में अपरा... - CG Sandesh

महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 6 जिलों में अपराध विवेचना इकाई संचालित : प्रदेश के 370 थानों में महिला हेल्प लाइन

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए 6 जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की विवेचना के लिए विशेष इकाई संचालित की जा रही है। प्रदेश के 370 थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। इसके अलावा सभी जिलों में महिलाओं के पारिवारिक विवाद के निराकरण के लिए परिवार परामर्श केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं। गृह मंत्री ने बताया कि प्रदेश में महिला पुलिस वालेंटियर योजना के तहत दुर्ग और कोरिया जिलों में 4568 महिला पुलिस वालेंटियर बनाए गए हैं। पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के तहत पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें