अज्ञात ट्रक ने एक्टीवा को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

अज्ञात ट्रक ने एक्टीवा को मारी ठोकर, मामला दर्ज

पिथौरा गुरूद्वारा चौंक के पास अज्ञात ट्रक द्वारा एक्टीवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. अनिल बाधवानी ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी  के रात्री करीबन 12:30 बजे वह राकेश रात्रे और सेतकुमार बघेल के साथ एक्टीवा मोपेड क्रमांक CG 06 GR 0795 में सवार होकर सेवैया तालाब से घर लाखागढ आ रहा था, मोपेड को सेतकुमार चला रहा था, उसी समय NH53 रोड गुरूद्वारा चौंक के पास अज्ञात ट्रक ट्रेलर द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक अपनी ट्रेलर को चलाकर एक्टीवा मोपेड को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया जिससे राकेश रात्रे के सिर एवं दोनों पैर में चोंट आया. और उसे इलाज हेतु 112 डायल के द्वारा शासकीय अस्पताल पिथौरा में लाकर उपचार हेतु भर्ती किया गया. जिसमें राकेश रात्रे को पैर में तथा सिर में अधिक चोंट आने के कारण डाक्टर द्वारा रायपुर रिफर किया गया. मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें