टैक्सी स्टैण्ड पिथौरा के पास अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

टैक्सी स्टैण्ड पिथौरा के पास अवैध शराब जप्त

टैक्सी स्टैण्ड पिथौरा के पास दो व्यक्तियों से अवैध शराब बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि 12 फरवरी को मुखबीर की सुचना पर एक सोल्ड प्लेटिना मोटर सायकल को टैक्सी स्टैण्ड पिथौरा के पास रोककर उसमे सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ किया गया. जिन्होने अपना नाम सतीश कुमार पाण्डेय पिता स्व. केशव प्रसाद पाण्डेय तथा मुकेश पाण्डेय पिता सतीश पाण्डेय दोनों निवासी लहरौद पड़ाव पिथौरा का होना बताया.  

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी के कब्जें से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 34 पौवा 20-20 स्पेशल अंग्रेजी शराब कीमत करीबन 2,720 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल प्लेटिना सोल्ड कीमती करीबन 45,000 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें