पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट, मामला दर्ज - CG Sandesh

पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट, मामला दर्ज

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मुढ़ीपार में पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया गया है. रामरतन केंवट ने पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को शाम करीब 07:00 बजे वह अपने घर के सामने खडा था,  उसी समय तुला राम केंवट तथा टेकराम केंवट पुरानी रंजीश को लेकर उसके साथ गंदी-गंदी गाली दे रहे थे जिसे उसके द्वारा मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे दिए. इसके बाद मामले में  शिकायतकर्ता की पत्नी जब वहां गाली करने से मना किया तो टेकराम केंवट द्वारा उसे भी गाली देते हुए हाथ में टंगिया लेकर सिर पर मार दिया जिससे शिकायतकर्ता की पत्नी के सिर में चोंट आई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीकृत कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें