बसना पुलिस ने जप्त की अवैध शराब.  - CG Sandesh

बसना पुलिस ने जप्त की अवैध शराब.

बसना नगर के नायकपारा से पुलिस ने 8 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि पवित्रा नायक नाम की महिला अपने घर में अवैध रूप से अंग्रेजी गोवा शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहको की तलाश कर रही है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस संदेही पवित्रा नायक के घर के सामने गये जहां शराब रेड कार्यवाही कर पवित्रा नायक नामक के घर से एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला अंदर भरा हुआ 48 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब जुमला 8 लीटर 640 एमएल कीमती 3840 रूपये को जप्त किया व आरोपिया का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत कार्यवाही किया गया.

वहीं बसना के वार्ड नं 02 में भी एक महिला से अवैध शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 11 फरवरी को मुखबीर की सुचना पर मालती साहू नाम की महिला को अपने घर के बाड़ी में अवैध रूप से देशी तथा अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहको की तलाश करते हुए पकड़ा गया है.  पुलिस ने बताया कि आरोपिया मालती साहू पति संजय साहू उम्र 45 साल साकिन वार्ड नं 02 बसना के द्वारा अपने बाड़ी से पेश करने पर (01) 18 नग पौवा देशी प्लेन शराब की कीमत 1080/- रूपये (02) 16 नग अंग्रेजी गोवा पौवा शराब कीमती 1280/- रूपये (03) एक सफेद रंग का झोला जुमला 6120 एमएल देशी अंग्रेजी शराब कुल कीमती 2360/- रूपये को जप्त कर शीलबंद कर दिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें