गुपचुप ठेला को ठोकर मारने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

गुपचुप ठेला को ठोकर मारने पर मामला दर्ज

खल्लारी थाना अंतर्गत शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कुल के सामने मोटर सायकल द्वारा गुपचुप ठेला को ठोकर मारने पर मामला दर्ज किया गया है. डमरू प्रसाद सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी को रोज की तरह वह चाट गुपचुप ठेला लगाकर चाट बिक्री कर रहा था, कि करीबन शाम 04.30 बजे खल्लारी मंदिर रोड की तरफ से मेनरोड भीमखोज जाते एक मोटर सायकल हीरो सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG 23 H 1471 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाकर शिकायतकर्ता के ठेले को ठोकर मार दिया. जिससे उसका ठेला क्षतिग्रस्त हो गया एवं ठेला में रखे सामान गिरकर नुकसान हो गया. मोटर सायकल चालक गिरने से सिर में चोटे आई है तथा उसके मोटर सायकल के सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया है. मोटर सायकल का चालक नाम संतोष कुमार बरिहा पिता सोनु राम बरिहा निवासी लोहझर थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद बताया गया है. जिसपर पुलिस ने अपराध धारा 279 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें